G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला ढाबा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गाँव निवासी त्रिभुवन का 35 वर्षीय पुत्र उपदेश सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला ढाबा के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक उपदेश घायल हो गया घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी विनीत कुमार व पायलेट अनुरुद्ध सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share