उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनुपर थाना क्षेत्र के ग्राम सरौली जमीनी विवाद को लेकर दबंग पिता पुत्रो ने सगे भाईयों समेत मां को लाठी डन्डा व धारदार हथियार मार कर घायल कर दिया। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। वहीं सुलह न करने पर दबंगो द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जानकारी के अनुसार सरौली गांव निवासी महेश का 18 वर्षीय पुत्र रविचन्द्र उर्फ साजन, राजन 11 वर्ष तथा मां सोमवती 45 वर्ष को जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही दबंग कुलदीप नरायन मिश्रा पुत्र श्रीदत्त मिश्रा उनका पुत्र शशांक मिश्रा पत्नी गौरी मिश्रा एवं श्रीदत्त मिश्रा ने 20 जून को घर के अन्दर घुस कर लाठी डन्डा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल दोनो भाईयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान महेश पांडा ने बताया कि दबंगो द्वारा उनके घर के सामने जबरन गुन्डाई के बल पर पानी फेंका जाता था। इसका जब विरोध किया गया तो पिता पुत्रो व पत्नी द्वारा घर में घुसकर उसकी पत्नी व दोनो पुत्रो पर जान लेवा हमला किया गया। उसने बताया कि जब वह थाने पहुंचा तो वहां पुलिस ने अपने मन मुताबिक तहरीर लिखवायी यहीं नहीं उसने बताया कि पुलिस द्वारा उल्टा ही उनके दोनो पुत्रो व पत्नी का चालान कर दिया। जबकि पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर श्रीदत्त मिश्रा, कुलदीप नरायन मिश्रा, शशांक मिश्रा एवं गौरी देवी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तहकीकात कर रही है। वहीं पीडित सोमवती ने बताया कि कुलदीप नरायन मिश्रा द्वारा धमकी दी जा रही है कि तुम लोगो ने समझौता नहीं किया तो जान से हाथ धोना पडेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!