उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे पर रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार युवक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। आज जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी मोहल्ला निवासी उमेश कुमार का 38 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे पर पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित का पलट गया। जिससे रिक्शे में सवार कुलदीप घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में कुलदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!