उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के गिरधरपुर धाने से चित्रकूट के चिल्लीमल के बीच यमुना नदी में प्रस्तावित यमुना ब्रिज को बजट प्रदान कर निर्माण कराने के लिए जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बजट स्वीकृत कर निर्माण कराने की मांग की है। सासंद की इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद की प्रसंशा की है। फतेहपुर से चित्रकूट को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर कोई भी सीधा पक्का पुल नहीं है। खागा विधानसभा के खखरेरू गढ़ा के आसपास लगभग सैकड़ो गांव को धर्म नगरी चित्रकूट जाने के लिए कई किलोमीटर दूर दांदो किशनपुर पुल या महेवा राजापुर पुल से जाना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों की लगातार गिरधरपुर धाने और चिल्लीमल के बीच यमुना नदी में पक्का पुल बनाने की मांग चल रही थी। हालांकि शासन ने धाने गिरधरपुर और चिल्लीमल के बीच यमुना नदी में ब्रिज निर्माण की अनुमति प्रदान की थी। अनुमति प्रदान होने के बाद टीम ने मिट्टी परीक्षण कर शाशन को रिपोर्ट भी सौंपी थी। परंतु बजट स्वीकृत व जमीन अनुबंध न होने से अब तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके चलते सैकड़ो की संख्या में लोग प्रतिदिन नाव से आवागमन करने को मजबूत है। शुक्रवार जिले के सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पुल निर्माण के लिए अनुमानित लागत लगभग 22106.23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर तत्काल पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। संसद के इस प्रयास का क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है। अगर यह पुल बनता है तो चित्रकूट धाम जाने के लिए क्षेत्र के सैकड़ो गांव के भक्तों को सुविधा मिलेगी। सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने बताया क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र की जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से पुल निर्माण कराने के लिए पत्र लिखा गया है। क्षेत्र की जनता के सेवा के लिए हम हमेशा आगे खड़े रहेंगे जिसके लिए जनता ने हमें चुना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!