उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शिद्ध पीठ ताम्बेश्वर मंदिर मे प्रथम सोमवार 14 जुलाई को किये जाने वाले दर्शन/ जलाभिषेक के दौरान रूट डायवर्जन 13.07.2025 को समय प्रातः 08.00 से 15.07.2025 की प्रातः 08.00 बजे तक रहेगा। सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी शिद्ध पीठ ताम्बेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक। दर्शन किया जाना प्रस्तावित है इसके साथ साथ श्रद्धालुओं द्वारा दण्डवत परिक्रमा कर मन्दिर मे दर्शन किया जाता है श्रद्धालुओं की सुविधा एंव किसी भी दुर्घटना को रोकने हेतु 13.07.2025 को समय प्रातः 08.00 बजे से 15.07.2025 को समय प्रातः 08.00 बजे तक तथा जनपद वाराणसी कांवड यात्रा के दृष्टिगत कानपुर से फतेहपुर प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन कानपुर से 12.07.2025 को समय 23.55 से दिनांक-15.07.2025 को समय 22.00 बजे तक किया जायेगा। जनपद के विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनो का रूट डायवर्जन किया जाना आवश्यक है जिसका विवरण इस प्रकार है, 1- जनपद का यातायात डायवर्जन- नऊवाबाग से जेलरोड मोड, जयरामनगर, राधनागर, बहुआ/ललौली होकर जनपद बाँदा को जाने वाले भारी वाहन, कैची मोड, / चौडंगरा, से बिंदकी, जोनिहा चौराहा, ललौली होकर अपने गन्तव्य को जायेंगें तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।, 2-जनपद वाराणसी कांवड यात्रा के दृष्टिगत कानपुर से फतेहपुर प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन, कानपुर से फतेहपुर प्रयागराज हो कर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों का डावर्जन कानपुर- रामादेवी-जाजमऊ-शहीद चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, बदरका, अचलगंज, बीघापुर, लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़-जौनपुर से वाराणसी को किया जायेगा तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।, 3- घाटमपुर -चौडगरा-फतेहपुर प्रयागराज होकर वाराणसी को जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायर्वजन घाटमपुर, रमईपुर, नौबस्ता बाईपास, रामादेवी, जाजमऊ, बदरका, अचलगंज, बीघापुर, लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर से वाराणसी को किया जायेगा तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।, 4- लखनऊ बाईपास फतेहपुर व भिटौरा बाईपास तथा चंदीपुर से किया जाने वाला डायवर्जन अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। क्षेत्राधिकारी यातायात फतेहपुर। (यातायात पुलिस, फतेहपुर आपकी सुरक्षा के लिये हढ़ संकल्पित है।)
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!