उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में महिलाएं गांव घर में भैंस गाय बकरी भेड़ आदि मवेशियों का पालन करती है। इसलिए उन्हें भी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दिया जाए। यह बात नगर के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में आयोजित बैठक में मोर्चा की तहसील सचिव प्रियंका पाल ने कहा। उन्होंने संगठन मजबूती पर भी बल दिया। कहां की संगठन मजबूत होने से ही हम सब की ताकतबढ़ेगी। तभी हमारा सम्मान बढ़ेगा हमारे सबके काम होंगे बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में संगठन की एक बैठक हुई। जिसको संबोधित करते हुए किसान मजदूर मोर्चा की तहसील सचिव प्रियंका पाल ने कहा कि गांव में महिलाएं बकरी पालन, भेड़ पालन व भैंस पालन आदि करती हैं। पशुपालन कृषि से संबंधित है ऐसी स्थिति में महिलाओं को भी किसान सम्मन निधि दिया जाना चाहिए। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के नेता अरविंद सिंह पटेल उमराव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल संगठन को प्रदेश से स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर तक लगातार मजबूत करने का काम कर रहे हैं हम सबको मिलकर उनका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए किसान मजदूर आयोग का गठन होना चाहिए लेकिन सरकार इस मांग पर ध्यान नहीं दे रही है जो किसानों के साथ अन्याय है। बाबू सिंह पटेल ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जहां पर भी सड़क व नाली बनाई जा रही है। वहां पर बेहतर काम होना चाहिए। पात्र लोगों को आवास की सुविधा दिया जाना चाहिए। इस मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजू विश्वकर्मा के अलावा गंगाराम रामसरी अनुराधा पटेल राजदुलारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
