उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर थाने के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गाँव निवासी सूर्य नारायण सोनी का 40 वर्षीय पुत्र पंकज सोनी बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद किसी काम से आया था। जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर थाने के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे पंकज रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी हाईवे पेट्रोलिंग की एंबुलेंस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी प्रेम कुमार और पायलट समीर ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस मे रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!