G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टाप के समीप मंगलवार की शाम पैदल मंदिर जा रही महिला को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ज्वालागंज मोहल्ला निवासी रामू गुप्ता की 45 वर्षीय पत्नी माया गुप्ता मंगलवार की शाम लगभग सात बजे पैदल बांके बिहारी मंदिर पूजा करने जा रही थी।

जब वह ज्वालागंज बस स्टाप के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पाहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share