उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी अविनाश कुमार त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से सुनकर निस्तारण की।कार्यवाई की गई। बाकी।शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के आदेश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओ को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार शिकायतो में मौके पर जाकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, समय से निस्तारण किया जाय। कोई भी शिकायत लंबित न रहे, शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी। शिकायतों के निस्तारण मे आवश्यकतानुसार राजस्व व पुलिस बल की सयुंक्त टीम मौके पर जाकर उसका नियमानुसार निस्तारण करे, साथ ही निस्तारण की कार्यवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जाय। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबधित शिकायतों को अपर पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को शिकायतो का समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!