उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र सावन मास में कांवड़ यात्रा का आयोजन जितेंद्र नाथ द्वारा किया गया। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्म राज मौर्य कावड़ यात्रा के अध्यक्ष त्रिभवन पण्डा को प्रसाद खिलाकर रवाना किया गया। बड़ी तादाद में भक्त गंगाजल लेने के लिए भगवान भोलेनाथ का जय कारा लगते हुए जलाभिषेक के लिए निकलें।
कड़ा धाम में कांवरियों ने एक दिन पहले ही अपनी कावड़ यात्रा तैयार करते हुए रविवार को सुबह इकट्ठा हो कर पूजा अर्चना करते हुए सभी कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ के जय कारें के साथ अपनी कावड़ यात्रा शुरू किया। वही सैकड़ो की संख्या में कांवरिया डीजे की धुन में भक्ति गानों में नाचते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे।
इस दौरान कांवड़ियों पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करते हुए सभी कांवड़ियों तथा कांवड़ियों के साथ चल रहें भक्तों को समाज सेवी मुन्ना साहू व रमेश साहू ने जलपान भी कराया। काशी विश्वधाम पर पहुंचने के बाद सभी भक्त रात्रि 12 बजे के बाद गंगाजल लेकर पैदल ही जलाभिषेक के लिए निकलेंगे और जलाभिषेक के बाद वापस अपने घर पहुंचेंगे। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों की भीड़ मौजूद रहीं।