G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यापुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गाँव के समीप गंगा नहाकर लौट रही महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अदमापुर गाँव निवासी राजन का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र अपनी 55 वर्षीय माँ रानी देवी को बाइक पर सवार कर गंगा स्नान करने गया था।

वहाँ से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक शिवराजपुर गाँव के समीप पहुँची तभी बाइक पर पीछे बैठी रानी देवी चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएससी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी बालक राम व पायलट बृजेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share