उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोर किशोरी सहित तीन लोगों को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के हनुमान सिंह का पुरवा गांव निवासी गुलाब सिंह का 38 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह घर पर कुछ काम कर रहा था। तभी वहां छिपे हुए जहरीले सामने उसको काट लिया।

सांप काटने की बात उसने परिजनों को बताई तो परिजन इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव निवासी राजकुमार की 16 वर्षीय पुत्री शिवांशी घर मे घरेलू काम कर रही थी।

तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के शिवमंगल का पुरवा गांव निवासी वीरेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार घर के बाहर खेल रहा था।

तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर जाकर परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!