उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले थरियावं थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सीतापुर गौशाला के समीप बाइक सवार दंपति को अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दम्पति व बेटी गंभीर रूप घायल हो गये थे। चीख पुकार सुन कर राहगीरों ने पुलिस और एबुलेस को सूचना दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। जहाँ बीती रात भोर पहर इलाज।के दौरान पत्नी की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थारियावं थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी 28 वर्षीय सितेश मौर्य अपनी 25 वर्षीय पत्नी अर्चना मौर्य और 20 दिन की पुत्री शुभी के साथ का इलाज कराने सातों गांव जा रहे थे।

जैसे ही वह थाना क्षेत्र के सीतापुर नेशनल हाईवे स्थित गौशाला के समीप पहुंचे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार दम्पति रोड पर गिर कर गम्भीर रूप।से घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया। वही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस ने एंबुलेंस से घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहा पत्नी अर्चना की स्थिति बहुत ही नाजुक बनी हुई थी। सुबह भोर पहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार ससुर केश लाल मौर्य व सास का रो रोकर बुरा हाल है। वही इस मामले में थरियांव थाना इंचार्ज आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक सवार दंपति को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया था। घायल दम्पति को एबुलेस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही अज्ञात बोलेरो गाड़ी और चालक की खोजबीन किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By