उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बैहरामपुर ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार ओवर ब्रिज से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव निवासी राम भवन का 28 वर्षीय पुत्र रोशन बाइक पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गाँव अपनी ससुराल पत्नी को बुलाने जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बैहरामपुर ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोशन ओवर ब्रिज से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनुज पटेल व पायलेट के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया जिससे साथ में आए परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टर ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक पिता राम भवन ने बताया इसकी तीन वर्ष पूर्व गुड़िया देवी के साथ शादी हुई थी जिससे 5 माह का एक पुत्र है। इसकी पत्नी मायके गई थी उसी की बुलाने जा रहा था रास्ते मे हादशा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!