उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गाँव के समीप साइकिल सवार भूतपूर्व ग्राम प्रधान को अज्ञात दूध की पिकअप टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे साइकिल सवार ग्राम प्रधान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के केशरवा गांव निवासी स्व. रज्जाक अहमद का 65 वर्षीय पुत्र बुलाकी साइकिल पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था।

जब उसकी साइकिल कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गाँव की मोड़ पर पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात दूध की पीकर साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार भूतपूर्व ग्राम प्रधान बुलाकी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिए गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!