उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के घौरहा गाँव में पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार घौरहा गांव निवासी गोरे लाल की 19 वर्षीय पुत्री ज्योति देवी को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया। पिता की बात से क्षुब्ध होकर उसे ज़हरीला खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई।तुरन्त परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाने लगे। तभी उसकी रास्ते में उसकी मसुत हो गई। घटना की स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share