G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गांजीपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गाँव के समीप बीती देर शाम बकरी चरा कर वापस घर लौट रहे चरवाहे को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे चरवाहा घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पखरौली गाँव निवासी छेददु का 55 वर्षीय पुत्र राम शुसील जंगल से बकरी चराकर वापस घर लौट रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के बिजौली गाँव के समीप पहुँचा तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया।

जिससे वह घायल हो गया हादशे कि जानकरी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए गाज़ीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share