उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत 03 दिवसों से लगातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत ललौली के पल्टू पुरवा में कुल 10 घरों में, अढ़ावल में 03 घरों में, कुल 13 घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीण सड़कों के सम्पर्क मार्ग में जलभराव होने से कुल कुल 80 परिवार प्रभावित हुये हैं। बाढ़ ग्रस्त स्थिति के निरीक्षण हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पल्टू के पुरवा पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। तहसील प्रशासन द्वारा ललौली इण्टर कालेज में बाढ़ राहत शिविर स्थापित किया गया है, जहां पर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुँच कर बाढ़ शिविर की व्यवस्था, बाढ़ पीडितों हेतु भोजन, दवा व पेयजल आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल बाढ़ प्रभावितों के लिए दोपहर का भोजन तैयार कर वितरित कराया गया तथा बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़ितों को रहने हेतु साफ गद्दा, चद्दर, तकिया, दरी व मैट आदि का त्वरित प्रबन्ध किया गया। कोर्राकनक से छोटी धोबिया जाने वाला मार्ग बाढ़ से कट जाने से रास्ता अवरूद्ध है, जहां नाव लगाये जाने का प्रबन्ध किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाकों में मवेशियों के लिए भूसा, चारा एवं उनके ईलाज एवं दवाओं की व्यवस्था हेतु मौके पर उपस्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावितों के ईलाज के लिये भी समुचित व्यवस्था की गयी है।

तहसील बिन्दकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ककोरा में 02 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुये हैं, जिन्हें सुरक्षित विस्थापित कर बाढ़ चौकी ककोरा में रखा गया है। ग्राम गौरी औरा परगना कोड़ा में बाढ़ से 06 परिवार प्रभावित हुये हैं, उक्त परिवार के लोग अपने ही परिवार के ऊँचाई वाले स्थान पर बने घरों में शरण लिये हुये हैं। ग्राम सँबसी के मुख्य मार्ग पर यमुना नदी के बाढ़ का पानी लगभग 05 फुट भर गया है जिससे आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है. बाढ़ से अभी तक इस गांव की आबादी बाढ से प्रभावित नही है। ग्राम दपसौरा में 15-20 घर बाढ़ की बाढ़ की चपेट में है जिनको घरों में पानी प्रवेश कर गया है, और लोग एक दूसरे की मदद से सुरक्षित स्थान तक पहुँच गये हैं। ग्राम गंगौली में यमुना नदी में आई बाढ़ से 08 परिवार प्रभावित हुए जिनमें बाढ़ग्रस्त परिवारों को विस्थापित कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। ग्राम कुकेड़ी में यमुना नदी का पानी आ जाने से ग्राम कुकेडी से जाफरगंज का आवागमन बंद हो जाता है व नाव चल रही है, ग्राम कुकेड़ी बाढ़ के पानी से प्रभावित अभी नही है। ग्राम परसेढ़ा में यमुना नदी के बाढ़ से लगभग 10 घर प्रभावित है तथा 16 घर आंशिक रूप से प्रभावित है. बाढ़ से प्रभावित घर के व्यक्ति अपने-अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ गांव में ही रह रहे हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों से अनावश्यक ना जाने हेतु अपील तथा निवास के स्थानों पानी के पहुंचने पर तत्काल ही बाढ़ राहत शिविरों में शरण लेने हेतु सलाह दी गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By