उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज सैनिकों की स्मृति में शनिवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी एवं डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पटेल नगर चौराहे पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर शहीदों को कैंडल जलाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही सेल्फी पॉइंट आई लव फतेहपुर पर भी शहीदों को नमन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “वीर सैनिक अमर रहें”, “पुलवामा हमले का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी सदस्या स्मिता सिंह, आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, के.के. सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, अभिनव श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, गोरेलाल लोधी, मनीष यादव, विभा मिश्रा, प्रशांत पाटिल, वेदप्रकाश गुप्ता, प्रवीण अवस्थी, कौशल कुमार, प्रशांत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव प्रसून, श्रवण कुमार गुप्ता, शरद कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार पांडेय ‘पथिक’ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा और आने वाली पीढ़ियों को भी इन वीर सपूतों की शहादत से प्रेरणा मिलती रहेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

