उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री सौर्य योजना के अंतर्गत किशोर सोलर हाउस का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वामी विज्ञानानंद महाराज के कर-कमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रंजन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री सौर्य योजना की सराहना करते हुए इसे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संचालक रामकिशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री सौर्य योजना का मुख्य उद्देश्य आमजन को सस्ती, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि किशोर सोलर हाउस के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी और उन्हें सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे बिजली खर्च में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख दीपक सेठ, विजय गुप्ता, विमल मिश्रा, आशीष गुप्ता, प्रमोद मोदनवाल, बृजेश सोनी, विनोद मोदनवाल, मोहित मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने सौर ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताते हुए इस पहल को सराहनीय कदम बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

