उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के कस्बे में बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव निवासी छेददु का 25 वर्षीय पुत्र विकास त्रिवेदी और गांव निवासी रामू सिंह का 23 वर्षीय पुत्र लकी सिंह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर राधा नगर किसी काम से आए थे। तभी बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
