G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सनगांव गांव की मोड पर चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में सवार चाची-भतीजा दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी मोहम्मद आसिफ का 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ अपने चाचा मकसूद हसन की 40 वर्षीय पत्नी शबीना बानों को बाइक पर सवार कर शहर किसी काम के लिए आ रहा था। जब उसकी बाइक नेशनल हाईवे 2 पर गांव की मोड पर पहुंची तभी रोड से निकली चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे चाची और भतीजा दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share