G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चांदीपुर पचखरा गांव निवासी भीखू लाल का 60 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी शंकर साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए चौडगरा कस्बे आया था।

तभी ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से लक्ष्मी शंकर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share