उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के शमदाबाद गाँव में अपने घर मे काम कर रही महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शमदाबाद गाँव निवासी कुलदीप की 35 वर्षीय पत्नी मिथलेश देवी अपने घर मे काम कर रहीं थी।

तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन अपने वाहन से मिथलेश देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share