G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के समीप चलती बाइक पर बंदर ने हमला कर दिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के सौंवपुर गाँव निवासी राम लखन का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार अपनी 47 वर्षीय माँ सुमन देवी को बाइक पर सावर कर बिंदकी कस्बे माँ का इलाज करने आ रहा था।

जब उसकी बाइक बिंदकी कस्बे के समीप पहुंची तभी चलती बाइक पर बंदर ने हमला कर दिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी सुमन देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी लालता प्रसाद व पायलट जितेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share