उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमोह मजरे लमहेटा गांव निवासी चंद्र शेखर का 25 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह सवारी छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था।

तभी गांव के समीप उसका ई-रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिसे रिक्शा चालक बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुँचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share