उत्तर प्रदेश फतेहपुर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में भारती किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा ट्रैक्टर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा कस्बा के प्रमुख मार्गो में घूमी। यात्रा का समापन तहसील परिसर में हुआ। जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सोपा गया। जिसमें अमेरिका द्वारा भारत में लगाए जा रहे टैरिफ का विरोध किया गया। कहां गया कि तारीफ लगाए जाने से हमारी संप्रभुता पर हमला है इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अन्य समस्याओं को भी हल करने की मांग की गई और कहा गया कि यदि समस्याएं हल नहीं होगी तो यूनियन के लोग आंदोलन शुरू कर देंगे। बिंदकी कस्बे में बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट द्वारा ट्रैक्टर मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे से यूनियन के जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। ट्रैक्टर द्वारा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा जनता गांव के समीप बाईपास से होते हुए बिंदकी कस्बे के महरहा रोड बाईपास चौराहे पहुंची। बाईपास चौराहे से ट्रैक्टर यात्रा बिंदकी कस्बे के महरहा रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। गांधी चौराहे में यूनियन के लोगों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बिंदकी कस्बे के तहसील रोड होते हुए ललौली चौराहे पहुंची। ललौली चौराहे में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर यूनियन के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा पुलिस की मौजूदगी में ललौली चौराहे से मुगल रोड की ओर गई। मुगल रोड से यात्रा विभिन्न मार्गो होते हुए तहसील पहुंची। तहसील में भारत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिंदकी प्रियंका को सौपा गया। जिसमें कहा गया कि अमेरिका द्वारा भारत पर थोपे गए टैरिफ हमारी संप्रभुता पर हमला है। किसान संगठन इसका विरोध करता है सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी हो। किसने की सभी कर्ज माफी हो। पंजाब सरकार की लैंड रूलिंग नीत का यूनियन विरोध करता है। वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन तथा दिव्यांग पेंशन को मौलिक अधिकार बनाया जाए। सरकारी पेंशन ₹10000 प्रति लाभार्थी दिया जाए। पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगाने की सरकारी नीति पर रोक लगाई जाए। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की नीति पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा यूनियन के लोगों ने जिला अधिकारी को संबोधित एक अन्य ज्ञापन भी उप जिला अधिकारी प्रियंका को सोपा। जिसमें मांग की गई की सभी गांव में कीटनाशक दावों का छिड़काव किया जाए। खाद की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर रोक लगाई जाए नकली खाद बीज की बिक्री पर रोक लगाई जाए। बिना लाइसेंस बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे प्राइवेट अस्पतालों पर रोक लगाई जाए। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं जाते इनकी जांच कर कार्रवाई की जाए।

किसानों के सभी पशुओं का टीकाकरण करने की भी मांग की गई। नेहरू में पर्याप्त पूरी क्षमता से पानी छोड़ने की मांग हुई। वरासत तथा दाखिल खारिज के मामले समय से निपटने की मांग हुई। बटवारा तथा हक बंदी की रिपोर्ट देने की समय सीमा तय करने की मांग हुई। पुलिस विभाग द्वारा किसानों के जान माल की सुरक्षा की जाए तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाईजाए। ओवरलोड वाहनों से सड़क खराब होती है इन पर भी रोक लगाया जाना आवश्यकहै। किसानों को कम से कम 18 घंटे बिजली जरूर दीजाए। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि इन्हीं सभी मांगों को लेकर यह तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई है यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन भी किया जाएगा। यूनियन के जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा कि यूनियन के सभी लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को भारी सफलता मिली है। इस मौके पर मंडल महासचिव देवनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जिला संरक्षक रघुनंदन आर्य जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता गुप्ता जिला संरक्षिका राजेश कुमारी उत्तम तहसील अध्यक्ष बिंदकी कप्तान यादव के अलावा मोईद अहमद हीरालाल प्रजापति अतर सिंह यादव राजकुमार गुड़िया देवी शिव कुमारी हिंदी देवी किशन कुमार बोधी प्रसाद लोधी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By