G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डोलेपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसई का पुरवा गांव निवासी लखन का 22 वर्षीय पुत्र शानू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक डोलेपुर गाँव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को हुई तो मौके पर 108 के ईएमटी शिवशरन व चालक आनन्द पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share