उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइक पर पीछे बैठी दो महिलाएं और एक मासूम चलती बाइक से गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी पवन कुमार की 28 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र दिब्याश व कस्बा निवासी अमर नाथ की 24 वर्षीय पत्नी रूबी कस्बा निवासी 18 वर्षीय प्रिंस नामक नव युवक के साथ बाइक पर सवार होकर गाजीपुर थाना क्षेत्र किसी काम से गई थी।

वहां से वापस घर लौटते समय जब उनकी बाइक असोथर कस्बे के समीप पहुँची तभी गोद में लिए पुष्पा देवी का पुत्र दिब्याश गिरने लगा उसको संभालने के प्रयास में वह खुद गिरने लगी तो गिरते समय उसने बाइक पर बैठी अपनी छोटी बहन रूबी को पकड़ा तो मासूम सहित दोनो महिलाएं चलती बाइक से गिर गयी जिससे तीनो घायल हो गए।

घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी सरांय खालिश स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से घयलो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। वही पुष्पा देवी और उसके पुत्र दिब्याश की हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share