उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी नगर में होने वाले पांच दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव को लेकर एक बैठक संपन्न हुई जिसमें सदस्यता शुल्क चंदा वसूली पर बोल दिया गया। 30 सितंबर से होने वाले पांच दिवासीय ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की बैठक रविवार की शाम मुग़लरोड स्थित माँ शारदा महाविद्यालय मे की गई। बैठक मे मुख्य रूप से महोत्सव को ऐतिहासिक बनाये जाने की लिए चर्चा की गई। बैठक मे सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त होंगी उसके बाद किसी भी सदस्य की सदस्यता शुल्क नहीं जमा की जाएगी। साथ ही नगर मे होने वाले चंदे पर चर्चा की गई। संरक्षक मंडल के सदस्य अनिल चार्ली ने कहा कि नगर में कई टीमें बनाकर चंदा की वसूली कराई जाए जिससे मेला को भव्य रूप प्रदान किया जा सके बैठक में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह परिहार, संरक्षक मण्डल के अनिल गुप्ता चार्ली, सुनील बाबा, अशोक गुप्ता, नारेंद्र गुप्ता, प्रतीत शुक्ला, आशीष तिवारी, संदीप विसनोई, अतुल द्विवेदी, पूरन सिंह, उत्कर्ष सिँह, उत्कर्ष गुप्ता, रोहित कश्यप, चंद प्रकाश चंदू, रजत अग्रवाल, प्रेम तिवारी, पुरषोत्तम ओमर, लक्ष्मीचंद ओमर, राम जी गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!