फतेहपुर जिले में लगातार हो रही बरसात के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। जिसके मलवे में सात लोग दब गए जिसमे दो की मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई और चार घायल है जिनका इलाज चल रहा है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में लगातार हुई बारिश के कारण आज सोमवार की भोर पहर गाँव निवसी स्वर्गीय रामसेवक बाजपेई के 50 वर्षीय पुत्र मुकेश बाजपेई का कच्चा मकान ढह गया। उसके मलवे में दबकर मुकेश बाजपेई तथा उनकी 85 वर्षीय माँ माधुरी देवी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मलवे में दबकर मुकेश वाजपेई की 45 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी 13 वर्षीय पुत्री कामिनी देवी दूसरी 22 वर्षीय पुत्री क्षमता देवी 15 वर्षीय तीसरी पुत्री प्रकाशनी देवी और 11 वर्षीय पुत्र प्रखर गंभीर घायल हो गए। कच्चा मकान ढहने की घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सभी लोगों ने मिलकर मलवे में दबे लोगों को बाहर निकाला। और सभी को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने मुकेश बाजपेई तथा उनकी मां माधुरी देवी को मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही गाँव निवासी ज्ञानेंद्र पटेल और भारतीय किसान यूनियन के जिलाअध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने बताया की सोमवार की भोर पहर गाँव निवासी मुकेश बाजपेई का अचानक कच्चा मकान ढह गया। जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। वही घायलो के जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे तभी 45 वर्षीय रन्नो देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के अधिकारी व जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं हादसे में 13 वर्षीय पुत्री कामिनी देवी, 22 वर्षीय क्षमा देवी, 15 वर्षीय प्रकाशनी देवी व 11 वर्षीय पुत्र प्रखर गंभीर रूप से घायल है। वही अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि आज सुबह हरदौली में बारिस के कारण मकान गिरने की दुखद घटना हुई है।

जिसमें 45 वर्षीय मुकेश व उनकी 80 वर्षीय माता की मौके पर मौत हो गयी थी। और उसकी।43 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। और तीन पुत्रियां व एक पुत्र घायल है जिनका जिला अस्पताल में समुचित ईलाज चल रहा है। इसमें एक पुत्री कामिनी को कानपुर रेफर किया गया है। दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिजनों के खाते में 24 घंटे के अंदर मुआवजे की धनराशि भेजी जाएगी। वही पुलिस ने तीनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By