G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गाँव में करंट की चपेट में आकर दस वर्षीय बालक झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बड़नपुर गांव निवासी राजू का 10 वर्षीय पुत्र हिमांशु ने आज दोपहर घर में रखे फर्राटे पंखे को छू लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनो को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही डॉक्टर ने बताया बच्चे की हालत में सुधार है घबराने की कोई बात नही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share