उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा पुल के समीप शौचक्रिया के लिए गए युवक का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी मे चला गया परिजनों को हादशे की जानकारी हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और उसको पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के हजरतगंज मोहल्ला निवासी शेर खान का 45 वर्षीय पुत्र सलमान खान थाना क्षेत्र के कुर्रा गाँव के पुल के समीप शौचक्रिया के लिए गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया, हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!