उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुली गाँव के समीप पैदल जा रहे राहगीर से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धन्वा खेडा गांव निवासी स्व. तेज बहादुर का 60 वर्षीय पुत्र राम दास बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुली गाँव के समीप पहुँची तभी पैदल जा रहे राहगीर से बाइक टकराकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!