उत्तर प्रदेश फतेहपुर खागा तहसील माडल बार खागा के चुनाव का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया बुद्धजीवी समाज के इस चुनाव में 21 पदों के लिए 43 विभिन्न पदों पर अपना भाग्य आजमा रहे है जिनका भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मुख्य चुनाव अधिकारी राजा राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शुरू मतदान शाम पाँच बजे समाप्त होने तक कुल 318 मतदाताओ में से 316 मतदाताओ ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें एक मतदाता विद्या भूषण मिश्रा एडवोकेट बीमार होने तथा दूसरे मतदाता अजय सोनी के बाहर होने की वजह से सौ फीसदी मत पड़ने से रह गया। इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजेन्द सिंह एडवोकेट, अनिल कुमार सिंह एडवोकेट, सुशील नारायण शुक्ला एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मो० युसुफ एडवोकेट व कमल सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए अतुल कुमार एडवोकेट, फूल सिंह एडवोकेट ,बलवंत सिंह एडवोकेट व लक्ष्मी देवी एडवोकेट कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए
शिव सिंह एडवोकेट व कुलजीत कुमार एडवोकेट पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए है
महामंत्री पद के लिए, मलखान सिंह एडवोकेट व अरविन्द कुमार पाण्डेय एडवोकेट संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए अंकित कुमार एडवोकेट ,पंकज तिवारी एडवोकेट ,संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर के लिए , मो० लतीफ़ एडवोकेट व अभिषेक कुमार एडवोकेट संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए शिखा गुप्ता एडवोकेट व अनिल कुमार एडवोकेट कोषाध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार एडवोकेट व रोहित सिंह एडवोकेट वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पद के लिये खिजिर हयात एडवोकेट, बसंत लाल साहू एडवोकेट, राम बहादुर सिंह, लक्ष्मी कान्त अवस्थी एडवोकेट व संतोष कुमार एडवोकेट, हेमराज एडवोकेट अख्तर अली एडवोकेट, चंद्रभान सिंह एडवोकेट, उमेश कुमार एडवोकेट, हेमदत्त एडवोकेट व राघवेन्द्र मौर्य एडवोकेट तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पद के चुनाव के लिए अरविन्द कुमार एडवोकेट, अखिलेश कुमार एडवोकेट, चित्रसेन , रोहित कुमार एडवोकेट, सुनील कुमार एडवोकेट, अरुण कुमार एडवोकेट, पवन कुमार एडवोके, पंकज कुमार एडवोकेट, बजरंग प्रताप एडवोकेट, सुशील कुमार एडवोकेट, सुभाष चन्द्र एडवोकेट एम, सुषमा सिंह एडवोकेट चुनाव मैदान के ताल ठोक रहे है। इसी तरह महामंत्री पद पर अरविन्द पांडेय एडवोकेट तथा मालखान सिंह यादव एडवोकेट में सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। शांतिपूर्ण मतदान के संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारीगण संजय सिंह एडवोकेट, राजकुमार दुबे एडवोकेट, अशोक कुमार मिश्रा एडवोकेट, व महजाब सिद्दीकी एडवोकेट व पुलिस प्रशासन को सभी प्रत्याशियों ने बधाई दी। इस अवसर पर कृष्णकांत त्रिवेदी ,केश चंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह. आनंद मोहन त्रिपाठी, एस .डी.शुक्ला (भोले ) , प्रकाश अवस्थी, इंदल सिंह रामसखा द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, इंद्रेश पांडेय, राजेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश दीक्षित, दिनेश त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय सहित अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
