उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के खरगसेन भदबा गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुचुवापुर गांव निवासी मोती लाल का 30 वर्षीय पुत्र कुलदीप बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब उसकी बाइक मलवां थाना क्षेत्र के खरगसेन भदबा गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share