G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग भरहरा गाँव में आज दोपहर नहाने जा रही महिला का पैर फिसल गया और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। जानकारी के अनुसार नउवाबाग भरहरा गांव निवासी राजन की 40 वर्षीय पत्नी राजकुमारी आज दोपहर नहाने जा रही थी। तभी पैर फिसल जाने से वह गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। फोन कर घटना की सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share