उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में हॉकी के जादूगर पद्मभूषण, मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का वितरण पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम, विजयंतखंड, गोमतीनगर, लखनऊ* में किया गया। इस कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से जिला खेल कार्यालय फतेहपुर के प्रांगण में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिती में देखा व सुना गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी अंडर 14 प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय स्थित स्टेडियम में हुआ। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने कार्यक्रम की शुरुआत  मेजर ध्यानचंद के फोटो पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। हर गली हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान की थीम पर खेलों का आयोजन किया गया।


जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हाकी की स्टिक पकड़ कर खेल का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की खेल भावना लोगो को आपस में जोड़ने का कार्य करती है। हमारा प्रयास है की जनपद के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हों और यहां से निकल कर युवा प्रदेश और देश में जनपद का नाम रोशन करें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी और उपस्थित सभी बच्चों को मन लगाकर अपने अपने खेल के प्रति समर्पित रहने को कहा। उन्होंने बताया की समर्पण और लगन से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती, जनपद गणमान्य खिलाड़ी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!