उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के भदबा गांव के समीप ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी भोला का 25 वर्षीय पुत्र बृजेश ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

तभी गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर में लदी लकड़ी ई-रिक्शे से टक्करा गई। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और रिक्शे में सवार बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!