उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 6 एवं 7 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा(PET) की तैयारियों के संबंध में सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित होने वाली प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल, सुचिता पूर्ण,नकलविहीन, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के संबंधितों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आयोग द्वारा दिये गये निर्देशो का भली भांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाये। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट/ स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा के पूर्व अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाये समय से पूर्ण हो इस आशय का प्रमाण पत्र भी दे।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा तैनात की गई एजेंसियां अपना कार्य आयोग के दिशा निर्देशानुसार समय से पूरा कर ले। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशानुसार कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण समय से करा ले। साथ ही कक्ष निरीक्षकों से इस आशय का प्रमाण पत्र ले ले कि केन्द्र में परीक्षा में सम्मिलित होने वाला कोई भी अभ्यर्थी उनका सगा–संबंधी नहीं है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रेलवे, रोडवेज, टैक्सी ऑपरेटर ठहरने वाले संचालकों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ के साथ बैठक कर ले,कि कार्यवृत्त से अवगत कराए। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रेलवे, रोडवेज बस स्टॉप पर एक हेल्प डेस्क स्थापित करे जिसमें बेसिक जानकारी वो कंट्रोल रूम का नंबर अवश्य हो। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन का विस्तार से जानकारी दी, साथ ही उनमें निहित कार्यों को भी बताया। उन्होंने कहा कि जनपद में दिनांक 06 व 07 सितम्बर 2025 को प्रथम पाली प्रातः 10 बजे 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक जनपद के 14 परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से सम्पन्न होगी। अभ्यर्थियों को प्रथम पाली प्रातः 08 से 09:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 01 बजे से 02:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, एआरटीओ, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!