उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के अंजने गाँव में अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी बीडी० सोनकर का 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश सोनकर जो बाइक पर फलों की फेरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रोज की भाँति आज भी वह बाइक पर शेब और केले लेकर फेरी करने निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के अंजने गांव पहुंचा तभी रोड से निकला अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार अखिलेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको खखरेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share