उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गाँव के समीप स्थित खेत से घर वापस लौट रहे किशोर को रास्ते मे जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर गांव निवासी रमजान अली का 25 वर्षीय पुत्र अदनान अली आज सुबह वह गाँव के समीप स्थित अपने खेत गया था।

खेत से वापस घर लौटते समय रास्ते मे उसको जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी घर आकर उसने अपने परिजनों को दिया। तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share