उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने बताया कि अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा इस आशय का प्रस्ताव दिनांकित 29.08.2025 प्रस्तुत किया गया है कि न्यायालय द्वारा बारावफात (इंद मिलाद उन नबी) का अवकाश 06.09.2025 को अंकित है किन्तु शहरकाजी व चन्द्र दर्शन के अनुसार दिनांक 05.09.2025 को पड़ रहा है। अतः दिनांक 06.09.2025 की जगह 05.09.2025 को बारावफात का अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश, फतेहपुर द्वारा शहर काजी से चन्द्र दर्शन के अनुसार बारावफात किस तिथि को मनाया जायेगा, के संबंध में सूचना आहूत की गयी। शहर काजी, फतेहपुर से प्राप्त सूचना दिनांकित 29.08.2025 के अनुसार बारावफात का पर्व दिनांक 05 सितंबर 2025 को पड़ रहा है। स्थानीय अवकाश एवं अतिरिक्त अवकाश के सम्बन्ध में जनपद न्यायाधीश द्वारा पूर्व में प्रशासनिक आदेश संख्या 02/2025 दिनांकित 02.01.2025 पारित किया गया था जिसमें दिनांक 06.09.2025 को बारावफात के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। डिस्ट्रिक बार द्वारा प्रस्तुत उपरोक्त प्रस्ताव, शहर काजी फतेहपुर की आख्या व न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु दिनांक 06.09.2025 के स्थान पर दिनांक 05.09.2025 दिन शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। दिनांक 06.09.2025 को न्यायालय व कार्यालय यथावत कार्य करेंगें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!