G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव में नेशनल हाइवे 2 पर सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे पैदल जा रहा राहगीर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी सरवन कुमार अग्निहोत्री का 25 वर्षीय पुत्र राधेश्याम अग्निहोत्री गांव में नेशनल हाईवे 2 की सर्विस लेन पर पैदल जा रहा था।

तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राधे श्याम रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share