G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड़ पर स्थित आबुनगर मोहल्ले में अज्ञात वाहन स्कूटी को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे स्कूटी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर डाक बंगले के समीप निवासी स्व. मुकुंद का 45 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार घर से स्कूटी पर सवार होकर बाल कटाने जा रहा था।

जब वह आशीर्वाद गेस्ट हाउस के समीप पहुंचा तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे विवेक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसकी पत्नी शिवानी को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share