G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अपना ट्रक खड़ा कर रोड पार कर रहे ट्रक चालक को अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार झारखंड प्रान्त के हजारीबाग जनपद के बरही थाना क्षेत्र के गुण्डु गांव निवासी सरजु का 35 वर्षीय पुत्र शुभाष जो ट्रक चालक है। वह रतलाम से ट्रक में भाड़ा लादकर बनारस जा रहा था।

जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास के समीप पहुंचा तो किसी काम से ट्रक खड़ा कर रोड पार कर रहा था। तभी रोड से निकला अज्ञात चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे शुभाष रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचवाया। जहाँ डॉक्टर ने सरकारी एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share