Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गाँव में।किशोरी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी राज कुमार की 17 वर्षीय पुत्री मोनी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया।

परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर आज उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By