उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर थरियांव कस्बे के समीप अज्ञात वाहन मोपेड सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मोपेड सवार घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के।लिए अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी दुर्गा का 50 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार मोपेड पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए थरियांव थाना क्षेत्र के गया था।

जब उसकी मोपेड थरियांव कस्बे के समीप पहुंची तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे विनोद कुमार रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना स्थानीयो ने सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसको किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!