उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर मजरे कूरा गाँव में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गनेशपुर मजरे कूरा गांव निवासी छोटेलाल पटेल का पुत्र अनमोल सिंह पटेल घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान पड़ोसी ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। जिसकी चपेट में मासूम आ गया। और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share