G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों के दौरान तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए जिला सप्ताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के शिवबक्श का पुरवा गांव निवासी मइयादीन का 50 वर्षीय पुत्र जगजीवन बाइक से कस्बा किसी काम से आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा इसी बीच अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से बुरी तरह घायल हो गया। उधर किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव निवासी रतिपाल का 16 वर्षीय पुत्र बृजेश बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर घायल हो गया। जबकि खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव निवासी इंद्रपाल का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सड़क हादसे में घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जगजीवन की हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share